रिश्ता मैं कम ही बनाता हूँ
कुछ रिश्ते को निभाता हूँ
अक्सर ज्यादा रिश्ते टूट जाते हैं
क्योंकि मैं कितना भी आगे वाले को समझाऊं,
उसे कभी-कभी समझा नहीं पाता,
उल्टे गलत कहानी बता जाता
मैं सुनकर हँसता,वो पूछता
उसकी बातों को सुनकर कुछ न सूझता
उसे अक्सर माफ करता,
मेरी मस्तिष्क मुझे कहती
तू इसे माफ़ कर दें,
यह तुमसे उम्र में भी है बड़ा,
तेरे चिंतन के सामने है नतमस्तक
मिट्टी को पीट-पीटकर कुंम्हार,
सुंदर बना देता है वह घड़ा,
रिश्ता मैं कम ही बनाता हूँ,
उसमें कुछ रिश्ते को निभाता हूँ,
उसे ही अनकही किस्से बताता हूँ,
GAURAV Jha ( Writer , Columnist & Journalist ) ---------‐--------------------------‐----------------------------------------- राजस्थान अपनी संस्कृति, वेशभूषा, पहनावा, त्योहारों और संगीत के अलावा अनोखे खूबसूरत, प्रसिद्ध किलों के लिए काफ़ी मशहूर है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप घूम सकते हैं। जी हाँ! आप राजस्थान के जयपुर शहर में घूमने का प्लान बनाएँ। क्योंकि घुमना अथवा घुमक्कड़ी करना भी एक कला है, घुमक्कड़ी के दौरान जहाँ भी घुमने जाइए। आप उस राज्य की संस्कृति, पहनावे, त्योहारों और खान-पान का लुत्फ़ उठाईए ।यकीनन उस राज्य के लोगों के बारे में जानिए, समझिए, थोड़ी बहुत गुफ्तगू कीजिए। किसी भी देश अथवा राज्य की असली पहचान वहाँ की संस्कृति, कला, शिक्षा-प्रणाली, त्योहारों,नृत्य-संगीत और वहाँ के इतिहास से होती है। राजस्थान के कई शहर ऐसे हैं, जहाँ जाकर इतिहास के पन्नों को एक बार फिर पलटने का मन करने लगता है। ऐसी ही एक खूबसूरत शहर है 'जयपुर, जो राजस्थान की राजधानी भी है। यहाँ राजा-महाराजाओं के ऐतिहासिक किले और वहाँ की वास्तुकला, ऐतिहासि...
Comments
Post a Comment