गजल -- इंतजार

देख रहा हूँ,तेरी राह वर्षो से
कभी तो हँस के सलाम दे दो,
मेरे हजारों खतों के बदले छोटा ही सही,कोई पैगाम दे दो।
      मेरे अनगिनत अदब देख ,
      तुम भी थोड़ा इन्कलाम दे दो,
      इस मर रहमे मुहब्बत का कोई नाम दे दो।
      मेरे इंतजारों का कोई मुकाम दे दो।

मदहोश कर दें,मेरे रूह तक को,  अपने आँखों का वो  सिलाजाम दे दो,
डूब जाऊं मैं तुझमें कहीं,
ऐसी कोई हंसी शाम दे दो,
इस मर रहमे मोहब्बत का कोई नाम दे दो,
मेरे इंतजारों का कोई मुकाम दे दो।।

इस दर्द के सिलसिले को अब विराम दे दो,
अधूरी सी मेरी कहानी का कोई आयाम दे दो,
थकने लगी है,अब आँखें मेरी,
अपनी बाँहों में मुझे आराम दे दो,
इस मर रहमे मोहब्बत का कोई नाम दे दो,
मेरे इंतजारों का कोई मुकाम दे दो।

पूजा है,जिसे रात दिन अपने खुदा की तरह,
जो तुममें दिखता वो मेरा निजाम दे दो,
इस मर रहमे मुहब्बत का कोई नाम दे दो,
मेरे इंतजारों का कोई मुकाम दे दो।।।

                                     -------- ✍ कवि गौरव झा

Comments