Skip to main content

लेख-- जनता अब है समझदार।

राजनीति पर से धर्म का अंकुश हटा तो वह निरंकुश हो गई।युद्ध,प्यार और राजनीति में सब कुछ उचित-अनुचित चलता है।इस मान्यता ने उपरोक्त तीनों ही तथ्यों को निकृष्ट स्तर का बना डाला।राजनेतृत्व का उत्तरदायित्व धर्म नेतृत्व से बढ़कर है।धर्म नेतृत्व केवल आंतरिक क्षेत्र को प्रभावित करता है,जबकि राजतंत्र अब जनता के भौतिक ही नहीं आंतरिक जीवन को प्रभावित करने के साधनों पर भी कब्जा जमा चुका है।शिक्षा राजसत्ता के हाथ में है। शिक्षा के माध्यम से लोकमानस एवं पीढ़ियों का चरित्र तैयार होता है। किसी जमाने में यह क्षेत्र पूर्ण रूपेण ऋषि मनिषियों के हाथ में था,अब तो नोट छापने की तरह सरकार की अपनी शिक्षा पद्धति द्वारा पीढ़ियों के मन छापती है। ऋषियों से शिक्षा पद्धति व उत्तरदायित्व छिनकर अब सरकार के सुपुर्द हो गया,तो यह भी आवश्यक था कि इस क्षेत्र में मनीषियों जैसी दूरदर्शिता और सदाशयता काम करती।साँचा खराब होगा तो ढ़लने वाली चीजें खराब बनेंगी। शिक्षा पद्धति तथा शिक्षा संचालक सदोष होगी तो उसके साँचे में ढला शिक्षित वर्ग अपने में ढलाई के सारे दोष प्रदर्षित करेगा।
       शासन ने दैनिक जीवन की गतिविधियों पर नियंत्रण कर लिया है।अब हमें अन्न,वस्त्र,चीनी,बिजली,व्यवसाय,आजीविका,चिकित्सा,वाहन आदि सरकारी नियंत्रण के अंतर्गत मिलते हैं।न्याय और सुरक्षा के लिए सब उसी पर निर्भर हैं। व्यक्ति की स्वतंत्रता दिन-प्रतिदिन सीमित होती चली जा रही है। प्रचार साधन सब उसी के हाथ में हैं।पत्र-पत्रिकाएँ,प्रेस,प्रकाशन आदि सरकारी प्रोत्साहन से परमिट ,दूसरा यह कि उसके क्रिया-कलाप में सेवा -भावना कर्ज,अनुदान लेकर देखते-देखते आकाश तक बढ सकते हैं और जरा -सी टेढी नजर होकर प्रतिद्वंद्विता में लड़खड़ाकर जमीदोज हो सकते हैं।
      राजनीति में धूर्तता आवश्यक है।यह मान्यता सर्वथा गलत है।शत्रु से युद्ध करते समय अथवा चोरों का पता लगाते समय इस तरह की चतुरता कभी अपवाद या आपत्ति धर्म की तरह बरती भी जा सकती है,पर परस्पर सहयोग एवं जनसेवा के क्षेत्र में राजतंत्र को धर्म-तंत्र से अधिक निर्मल ,निस्वार्थ एवं उद्दात होना चाहिए।समाजवाद,गाँधीवाद आदि के नारे भले ही कितने अच्छे क्यों न हों,उन्हें कार्यान्वित करने का उत्तरदायित्व जिन लोगों पर है,वे यदि घटिया स्तर के होंगे तो उनके द्वारा हाथ डाले गए हर काम में घटियापन ही नजर आएंगे। और राजसत्ता जनता की सुख-सुविधा बढ़ाने वाली न रहकर विपत्ति ही बढ़ाती चली जाएगी।
                                          ----- कलमकार गौरव झा

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर का गुलाबी रत्न 'हवा महल' : इतिहास,अद्भुत वास्तुकला और पर्यटन का बेजोड़ संगम

        GAURAV   Jha   ( Writer , Columnist & Journalist ) ---------‐--------------------------‐----------------------------------------- राजस्थान अपनी संस्कृति, वेशभूषा, पहनावा, त्योहारों और संगीत के अलावा अनोखे खूबसूरत, प्रसिद्ध किलों के लिए काफ़ी मशहूर है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप घूम सकते हैं। जी हाँ! आप राजस्थान के जयपुर शहर में घूमने का प्लान बनाएँ। क्योंकि घुमना अथवा घुमक्कड़ी करना भी एक कला है, घुमक्कड़ी के दौरान जहाँ भी घुमने जाइए। आप उस राज्य की संस्कृति, पहनावे, त्योहारों और खान-पान का लुत्फ़ उठाईए ।यकीनन उस राज्य के लोगों के बारे में जानिए, समझिए, थोड़ी बहुत गुफ्तगू कीजिए। किसी भी देश अथवा राज्य की असली पहचान वहाँ की संस्कृति, कला, शिक्षा-प्रणाली, त्योहारों,नृत्य-संगीत और वहाँ के इतिहास से होती है। राजस्थान के कई शहर ऐसे हैं, जहाँ जाकर इतिहास के पन्नों को एक बार फिर पलटने का मन करने लगता है। ऐसी ही एक खूबसूरत शहर है 'जयपुर, जो राजस्थान की राजधानी भी है। यहाँ राजा-महाराजाओं के ऐतिहासिक किले और वहाँ की वास्तुकला, ऐतिहासि...

यात्रा-वृतांत : दिल्ली से माता मनसा देवी मंदिर पंचकुला तक मेरी अद्भुत,यादगार और अविस्मरणीय यात्रा/ Gaurav Jha

   Mansa Devi Temple Panchkula |  यात्रा-वृतांत | दिल्ली से पंचकुला तक मेरी अविस्मरणीय यात्रा | Gaurav Jha __________________________________         Gaurav JHA ( WRITER,COLUMNIST &JOURNALIST )   मेरी इस यात्रा का पहला पड़ाव था - श्री माता मनसा देवी मंदिर, जो स्थित है पंचकुला, हरियाणा में। पंचकुला में स्थित माता मनसा देवी का मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है।मनसा देवी मंदिर जो पंचकुला, हरियाणा में स्थित है। मैंने अपनी यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली से की। प्रात: सूर्य की लालिमा धरा पर पड़ रही थी। सुबह का तकरीबन 6:00 बज रहा था। हमनें मन में ठान लिया था कि मनसा देवी मंदिर घूमना है,माता का दर्शन करना है। जी हाँ! आखिर ऐसा क्यों न हो? माता का दर्शन सौभाग्य से जो मिलता है। जब भी मनसा देवी माता का कृपा अथवा उनका आदेश होगा।आप भारत के किसी कोने में रहेंगे।आप माता के दरबार में पहुँच ही जाऐंगें।                   हालांकि माता मनसा देवी, भारत के हरियाणा राज्य के पंचकुला जिले में स्थित...

सुलभ क्रांति के जनक : पद्म विभूषण डाँ. विंदेश्वर पाठक

  WRITER GAURAV JHA  सुलभ स्वच्छता एवं सामाजिक सुधार-आंदोलन के जनक कहे जाने वाले पद्म विभूषण से अलंकृत महान व्यक्त्वि डॉ. विन्देश्वर पाठक जी थे। उन्होंने सिर्फ़ महात्मा गाँधी जी के सपने को पूरा नहीं किया। बल्कि स्कैवेंजरों के मानवाधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जीवन भर संघर्षरत रहा और अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। अक्सर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी कहा करते थे कि ------------- " शायद मेरा पुनर्जन्म नहीं हो,किंतु यदि ऐसा होता है, तब मेरी इच्छा है कि मेरा जन्म स्कैवेंजरों के परिवार में हो, जिससे मैं सर पर मैला ढ़ोने के अमानवीय, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तथा घृणित कार्य से उन्हें मुक्ति दिला सकूँ" कहीं न कहीं पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. विंदेश्वर पाठक जी महात्मा गाँधी जी के विचारों से प्रभावित थे,और उनके विचारों को सीने में लेकर चला और लाखों स्कैवेंजरों, 'अस्पृश्यों' को मानवाधिकार और सम्मान दिलाने के लिए महात्मा गाँधी के अधूरे सपने को पूरा किया। दर असल पद्म विभूषण डॉ. विंदेश्वर पाठक जी का जन्म 2 अप्रैल, 1943 को बिहार के वैशाली जिले के रामपुर के बघेल गांव में एक म...