Skip to main content

लेख -- साहित्य जन्म से ही हमारे साथ है।

साहित्य जन्म से ही हमारे साथ है।बचपन में भी मां की लोरी,दादी-नानी की कहानियाॅ मन को भाती हैं।सार्थक या निरर्थक शब्दों के जोड़ तोड़ से बोलने का अभ्यास हो जाता है।शब्द आकर्षित करते हैं।मनोरंजन के साथ शिक्षा देना ही बाल लोक साहित्य का उद्देश्य रहा होगा।आज भी बाल साहित्य का जिक्र होते ही मन में पंचतंत्र और हितोपदेश की कथाएॅ आती हैं।पशु पक्षियों के माध्यम से बच्चों को उचित अनुचित सही गलत की सीख दी गयी है।पर चूॅकि वह सब कहानियाॅ एक दूसरे में गुंथी हुई हैं,उन्हें पढ पाना थोड़ा मुश्किल था।
         अक्सर ऐसा कहा जाता है कि बच्चे का साहित्य से क्या लेना देना?सही बात तो यह है कि साहित्य की पहली सीढ़ी बाल जीवन ही है।लोरियाॅ क्या हैं?साहित्य में झांकने वाला सबसे पहला झरोखा ही तो हैं।स्कूल जाने से पहले ही बच्चे कहानी किस्सा सुनने और बोलने में माहिर होते हैं।काश!कितना अच्छा होता कि बच्चे की पहली पुस्तक उसके घर और उसके बाद जीवन से जुड़ी होती।आयु के आधार पर उसकी पाठ्य पुस्तकें बनी होतीं।आजकल बाल-साहित्य की ओर से छोटे-छोटे बच्चों का रुझान कम होता जा रहा है।वास्तव में समाज के भीतर यह बेहद गंभीर मुद्दा है। डिजिटल युग में बच्चों का ध्यान साहित्य की ओर कैसे आकर्षित किया जाये,इसके लिए हरेक शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों को साहित्य की महत्वता को समझाने की जरूरत है।बच्चों को महान् विभूतियों के विषय में जानकारी देना हमारा कर्तव्य है।डिजिटल ज्ञान के साथ- साथ अच्छे साहित्य का अध्ययन बच्चों का विकास ,दिशा,और दशा सभी को बदलने में मददगार होगा।
                                 --- आपका  कलमकार गौरव झा

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर का गुलाबी रत्न 'हवा महल' : इतिहास,अद्भुत वास्तुकला और पर्यटन का बेजोड़ संगम

        GAURAV   Jha   ( Writer , Columnist & Journalist ) ---------‐--------------------------‐----------------------------------------- राजस्थान अपनी संस्कृति, वेशभूषा, पहनावा, त्योहारों और संगीत के अलावा अनोखे खूबसूरत, प्रसिद्ध किलों के लिए काफ़ी मशहूर है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप घूम सकते हैं। जी हाँ! आप राजस्थान के जयपुर शहर में घूमने का प्लान बनाएँ। क्योंकि घुमना अथवा घुमक्कड़ी करना भी एक कला है, घुमक्कड़ी के दौरान जहाँ भी घुमने जाइए। आप उस राज्य की संस्कृति, पहनावे, त्योहारों और खान-पान का लुत्फ़ उठाईए ।यकीनन उस राज्य के लोगों के बारे में जानिए, समझिए, थोड़ी बहुत गुफ्तगू कीजिए। किसी भी देश अथवा राज्य की असली पहचान वहाँ की संस्कृति, कला, शिक्षा-प्रणाली, त्योहारों,नृत्य-संगीत और वहाँ के इतिहास से होती है। राजस्थान के कई शहर ऐसे हैं, जहाँ जाकर इतिहास के पन्नों को एक बार फिर पलटने का मन करने लगता है। ऐसी ही एक खूबसूरत शहर है 'जयपुर, जो राजस्थान की राजधानी भी है। यहाँ राजा-महाराजाओं के ऐतिहासिक किले और वहाँ की वास्तुकला, ऐतिहासि...

यात्रा-वृतांत : दिल्ली से माता मनसा देवी मंदिर पंचकुला तक मेरी अद्भुत,यादगार और अविस्मरणीय यात्रा/ Gaurav Jha

   Mansa Devi Temple Panchkula |  यात्रा-वृतांत | दिल्ली से पंचकुला तक मेरी अविस्मरणीय यात्रा | Gaurav Jha __________________________________         Gaurav JHA ( WRITER,COLUMNIST &JOURNALIST )   मेरी इस यात्रा का पहला पड़ाव था - श्री माता मनसा देवी मंदिर, जो स्थित है पंचकुला, हरियाणा में। पंचकुला में स्थित माता मनसा देवी का मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है।मनसा देवी मंदिर जो पंचकुला, हरियाणा में स्थित है। मैंने अपनी यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली से की। प्रात: सूर्य की लालिमा धरा पर पड़ रही थी। सुबह का तकरीबन 6:00 बज रहा था। हमनें मन में ठान लिया था कि मनसा देवी मंदिर घूमना है,माता का दर्शन करना है। जी हाँ! आखिर ऐसा क्यों न हो? माता का दर्शन सौभाग्य से जो मिलता है। जब भी मनसा देवी माता का कृपा अथवा उनका आदेश होगा।आप भारत के किसी कोने में रहेंगे।आप माता के दरबार में पहुँच ही जाऐंगें।                   हालांकि माता मनसा देवी, भारत के हरियाणा राज्य के पंचकुला जिले में स्थित...

सुलभ क्रांति के जनक : पद्म विभूषण डाँ. विंदेश्वर पाठक

  WRITER GAURAV JHA  सुलभ स्वच्छता एवं सामाजिक सुधार-आंदोलन के जनक कहे जाने वाले पद्म विभूषण से अलंकृत महान व्यक्त्वि डॉ. विन्देश्वर पाठक जी थे। उन्होंने सिर्फ़ महात्मा गाँधी जी के सपने को पूरा नहीं किया। बल्कि स्कैवेंजरों के मानवाधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जीवन भर संघर्षरत रहा और अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। अक्सर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी कहा करते थे कि ------------- " शायद मेरा पुनर्जन्म नहीं हो,किंतु यदि ऐसा होता है, तब मेरी इच्छा है कि मेरा जन्म स्कैवेंजरों के परिवार में हो, जिससे मैं सर पर मैला ढ़ोने के अमानवीय, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तथा घृणित कार्य से उन्हें मुक्ति दिला सकूँ" कहीं न कहीं पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. विंदेश्वर पाठक जी महात्मा गाँधी जी के विचारों से प्रभावित थे,और उनके विचारों को सीने में लेकर चला और लाखों स्कैवेंजरों, 'अस्पृश्यों' को मानवाधिकार और सम्मान दिलाने के लिए महात्मा गाँधी के अधूरे सपने को पूरा किया। दर असल पद्म विभूषण डॉ. विंदेश्वर पाठक जी का जन्म 2 अप्रैल, 1943 को बिहार के वैशाली जिले के रामपुर के बघेल गांव में एक म...