कल नारायणी साहित्य अकादमी नई दिल्ली की संस्था के त्तत्वाधान मे महादेवी वर्मा के पुण्यतिथि पर बेगूसराय मे आयोजित कर्मचारी भवन में जाने का सुनहरा मौका मिला।विशेषतौर पर नारायणी साहित्य अकादमी संस्था की उपाध्यक्ष श्री मती रंजना सिंह जी के लिए मैं शुक्रगुजार हूं।जिन्होंने मुझे अपने कार्यक्रम का हिस्सा बनाया।कार्यक्रम में उपस्थित कवि व साहित्यकारों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।साहित्यकार चांद मुसाफिर,कैलाश झा किंकर,डाॅ सच्चिदानंद पाठक,अवधेश्वर प्रसाद सिंह आदि से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
GAURAV Jha ( Writer , Columnist & Journalist ) ---------‐--------------------------‐----------------------------------------- राजस्थान अपनी संस्कृति, वेशभूषा, पहनावा, त्योहारों और संगीत के अलावा अनोखे खूबसूरत, प्रसिद्ध किलों के लिए काफ़ी मशहूर है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप घूम सकते हैं। जी हाँ! आप राजस्थान के जयपुर शहर में घूमने का प्लान बनाएँ। क्योंकि घुमना अथवा घुमक्कड़ी करना भी एक कला है, घुमक्कड़ी के दौरान जहाँ भी घुमने जाइए। आप उस राज्य की संस्कृति, पहनावे, त्योहारों और खान-पान का लुत्फ़ उठाईए ।यकीनन उस राज्य के लोगों के बारे में जानिए, समझिए, थोड़ी बहुत गुफ्तगू कीजिए। किसी भी देश अथवा राज्य की असली पहचान वहाँ की संस्कृति, कला, शिक्षा-प्रणाली, त्योहारों,नृत्य-संगीत और वहाँ के इतिहास से होती है। राजस्थान के कई शहर ऐसे हैं, जहाँ जाकर इतिहास के पन्नों को एक बार फिर पलटने का मन करने लगता है। ऐसी ही एक खूबसूरत शहर है 'जयपुर, जो राजस्थान की राजधानी भी है। यहाँ राजा-महाराजाओं के ऐतिहासिक किले और वहाँ की वास्तुकला, ऐतिहासि...
Comments
Post a Comment