पत्रकार हूँ,अपनी संवेदनाएं लिखता हूँ,
जान हथेली पे लेकर समाज हित की बात लिखता हूँ,
ज़ुल्म बढ़े इस धरा पे जब भी तब
क़लम से रोज़ अपनी मौत लिखता हूँ,
पत्रकार हूँ,मेरी हस्ती नहीं कुछ भी,
सिर्फ़ जन-जन की आवाज़ लिखता हूँ।
मेरे अंदर है आग जो मुझे सच लिखने को,
बैचेन करता है,
कभी दर्द तो कभी सच लिखता हूँ।
कभी आतंकियों से तो कभी ,
राजनीति से होकर गुजरता हूँ,
कभी इंकलाब लिखता हूँ तो कभी रणनीति लिखता हूँ।
कभी सड़कों पे, चौराहों पे गाली भी सुनता हूँ,
समाज देखकर कभी चुप रहता हूँ,
ख़ामोश रहता हूँ,
पत्रकार हूँ अपनी कलम से रोज़ जन-जन की आवाज़ लिखता हूँ।
GAURAV Jha ( Writer , Columnist & Journalist ) ---------‐--------------------------‐----------------------------------------- राजस्थान अपनी संस्कृति, वेशभूषा, पहनावा, त्योहारों और संगीत के अलावा अनोखे खूबसूरत, प्रसिद्ध किलों के लिए काफ़ी मशहूर है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप घूम सकते हैं। जी हाँ! आप राजस्थान के जयपुर शहर में घूमने का प्लान बनाएँ। क्योंकि घुमना अथवा घुमक्कड़ी करना भी एक कला है, घुमक्कड़ी के दौरान जहाँ भी घुमने जाइए। आप उस राज्य की संस्कृति, पहनावे, त्योहारों और खान-पान का लुत्फ़ उठाईए ।यकीनन उस राज्य के लोगों के बारे में जानिए, समझिए, थोड़ी बहुत गुफ्तगू कीजिए। किसी भी देश अथवा राज्य की असली पहचान वहाँ की संस्कृति, कला, शिक्षा-प्रणाली, त्योहारों,नृत्य-संगीत और वहाँ के इतिहास से होती है। राजस्थान के कई शहर ऐसे हैं, जहाँ जाकर इतिहास के पन्नों को एक बार फिर पलटने का मन करने लगता है। ऐसी ही एक खूबसूरत शहर है 'जयपुर, जो राजस्थान की राजधानी भी है। यहाँ राजा-महाराजाओं के ऐतिहासिक किले और वहाँ की वास्तुकला, ऐतिहासि...
Comments
Post a Comment