Skip to main content

आलेख :-- मनुष्य की वेदनाओं की अभिव्यक्ति होती है कविता।


     GAURAV JHA

(Writer, Journalist, columnist)

कविता शब्द नहीं है,कविता अर्थ नहीं है,कविता वह अनुभूति भी नहीं,कविता वह रीति नीति भी नहीं जिस बंधन और तुकांत में कविता दिखती है। कविता काष्ठ की अग्नि है,कविता ऋषि के ध्यान में उतरी ध्वनि है,कविता किसी संवेदना का उन्मुक्त प्रवाह हो,हो सकता है वो कोई आग हो,कविता गंधर्व की राग हो,हो सकता है बेआवाज हो।कविता एक कवि की अंतरवेदना है।साहित्यकार के जीवन में जो दुख,खुशी घटित होती है।जो समाज में रहकर अनुभव करते है।और हृदय से निकली आवाज,व्यथा का नाम ही कविता है।कविता कवि के शरीर की आत्मा होती है।
      किंतु वेद जैसे अपौरुषेय कहे गए हैं कविकुलगुरु जिसे अनायास, अनपेक्षित-अनिश्चित,अलक्ष्य कह गए हैं, शायद उसे कोई इलहाम कह गया है ,कोई ईश्वरीय आदेश और ज्ञान कह गया है।कविता उतरती है,उतारी जाती है,पूरी तैयारी और छंद ध्वनि राग साधना के साथ।शेर कहे जाते हैं,नाट्य होते जाते हैं,गीत सुरों में,स्वरों में उतारे जाते हैं पूरी नजाकत- नफासत स्वागत के साथ।बस यही कविता की गति है।कविता तुलसी का लोकगीत है,सूर की अंधी वात्सल्य-भक्ति दृष्टि है,मीरा की प्रेम दीवानगी,कबीरा की फकीरी है। दादू नानक की समाज दृष्टि,रैदास की दैन्य भक्ति है।
       कवि के मानस की अटल गहराइयों से कोई ईश्वरीय दृष्टि,कोई अनुभूति,कोई प्रवाह,कोई गंगधार,,,,कुछ भी ,कभी भी उतर सकता है।बस अनुकूल मानस हो, समय हो,स्थिति हो,अध्ययन या सतसंग की पृष्ठमूमि हो।।। "कविता" केवल रसात्मक या कर्णप्रिय अभिव्यक्ति नहीं है बल्कि कविता वह है जो कानों के माध्यम से हृदय को आंदोलित करे। जिस भाव की कविता हो उस भाव को जागृत करने में सक्षम हो। दीन-दुखियों, अनाथों, वंचितों और माँ की पीड़ा को प्रदर्शित करने में सक्षम हो। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली कविता ही वास्तविक कविता होती है। यही उसका सौंदर्य है।कविता तो कवि,साहित्यकारों की दिल की आवाज है।जिस प्रकार आत्मा के बिना शरीर का महत्व नहीं है।उसी प्रकार कविता के बिना कवि का जीवन सुना-सुना सा है।अपनी अंर्तआत्मा में घट रही पल को ही कवि या सृजनकर्ता लेखनी के माध्यम से पन्नों पर उतारते है।कविता एक ऐसी आग है कि बड़े से बड़े चट्टान को क्षण भर में ही नष्ट कर सकती है।कविता को परिभाषित करना आसान नहीं है।मेरे कहने का तात्पर्य कवि की रूह की आवाज होती है "कविता"।

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर का गुलाबी रत्न 'हवा महल' : इतिहास,अद्भुत वास्तुकला और पर्यटन का बेजोड़ संगम

        GAURAV   Jha   ( Writer , Columnist & Journalist ) ---------‐--------------------------‐----------------------------------------- राजस्थान अपनी संस्कृति, वेशभूषा, पहनावा, त्योहारों और संगीत के अलावा अनोखे खूबसूरत, प्रसिद्ध किलों के लिए काफ़ी मशहूर है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप घूम सकते हैं। जी हाँ! आप राजस्थान के जयपुर शहर में घूमने का प्लान बनाएँ। क्योंकि घुमना अथवा घुमक्कड़ी करना भी एक कला है, घुमक्कड़ी के दौरान जहाँ भी घुमने जाइए। आप उस राज्य की संस्कृति, पहनावे, त्योहारों और खान-पान का लुत्फ़ उठाईए ।यकीनन उस राज्य के लोगों के बारे में जानिए, समझिए, थोड़ी बहुत गुफ्तगू कीजिए। किसी भी देश अथवा राज्य की असली पहचान वहाँ की संस्कृति, कला, शिक्षा-प्रणाली, त्योहारों,नृत्य-संगीत और वहाँ के इतिहास से होती है। राजस्थान के कई शहर ऐसे हैं, जहाँ जाकर इतिहास के पन्नों को एक बार फिर पलटने का मन करने लगता है। ऐसी ही एक खूबसूरत शहर है 'जयपुर, जो राजस्थान की राजधानी भी है। यहाँ राजा-महाराजाओं के ऐतिहासिक किले और वहाँ की वास्तुकला, ऐतिहासि...

यात्रा-वृतांत : दिल्ली से माता मनसा देवी मंदिर पंचकुला तक मेरी अद्भुत,यादगार और अविस्मरणीय यात्रा/ Gaurav Jha

   Mansa Devi Temple Panchkula |  यात्रा-वृतांत | दिल्ली से पंचकुला तक मेरी अविस्मरणीय यात्रा | Gaurav Jha __________________________________         Gaurav JHA ( WRITER,COLUMNIST &JOURNALIST )   मेरी इस यात्रा का पहला पड़ाव था - श्री माता मनसा देवी मंदिर, जो स्थित है पंचकुला, हरियाणा में। पंचकुला में स्थित माता मनसा देवी का मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है।मनसा देवी मंदिर जो पंचकुला, हरियाणा में स्थित है। मैंने अपनी यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली से की। प्रात: सूर्य की लालिमा धरा पर पड़ रही थी। सुबह का तकरीबन 6:00 बज रहा था। हमनें मन में ठान लिया था कि मनसा देवी मंदिर घूमना है,माता का दर्शन करना है। जी हाँ! आखिर ऐसा क्यों न हो? माता का दर्शन सौभाग्य से जो मिलता है। जब भी मनसा देवी माता का कृपा अथवा उनका आदेश होगा।आप भारत के किसी कोने में रहेंगे।आप माता के दरबार में पहुँच ही जाऐंगें।                   हालांकि माता मनसा देवी, भारत के हरियाणा राज्य के पंचकुला जिले में स्थित...

सुलभ क्रांति के जनक : पद्म विभूषण डाँ. विंदेश्वर पाठक

  WRITER GAURAV JHA  सुलभ स्वच्छता एवं सामाजिक सुधार-आंदोलन के जनक कहे जाने वाले पद्म विभूषण से अलंकृत महान व्यक्त्वि डॉ. विन्देश्वर पाठक जी थे। उन्होंने सिर्फ़ महात्मा गाँधी जी के सपने को पूरा नहीं किया। बल्कि स्कैवेंजरों के मानवाधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जीवन भर संघर्षरत रहा और अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। अक्सर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी कहा करते थे कि ------------- " शायद मेरा पुनर्जन्म नहीं हो,किंतु यदि ऐसा होता है, तब मेरी इच्छा है कि मेरा जन्म स्कैवेंजरों के परिवार में हो, जिससे मैं सर पर मैला ढ़ोने के अमानवीय, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तथा घृणित कार्य से उन्हें मुक्ति दिला सकूँ" कहीं न कहीं पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. विंदेश्वर पाठक जी महात्मा गाँधी जी के विचारों से प्रभावित थे,और उनके विचारों को सीने में लेकर चला और लाखों स्कैवेंजरों, 'अस्पृश्यों' को मानवाधिकार और सम्मान दिलाने के लिए महात्मा गाँधी के अधूरे सपने को पूरा किया। दर असल पद्म विभूषण डॉ. विंदेश्वर पाठक जी का जन्म 2 अप्रैल, 1943 को बिहार के वैशाली जिले के रामपुर के बघेल गांव में एक म...